विधानसभा के पास रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे रहेगी बंद
| Oct 21, 2026, 22:04 IST
देहरादून, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत एवं आवश्यक कार्य के चलते 22 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। देहरादून पुलिस ने वाहन चालकों से इस दौरान संबंधित मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने और वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की अपील की है।
पुलिस के मीडिया सेल की ओर से बुधवार को जारी सूचना के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग पर कार्य के कारण 24 घंटे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

