home page

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

 | 
राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी


देहरादून, 20 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन देश के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जनता बार-बार कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है, इसके बावजूद कांग्रेस अराजकता और समाज को बांटने की राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय