home page

खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले में मुकदमे की मांग करेगी कांग्रेस

 | 
खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले में मुकदमे की मांग करेगी कांग्रेस


देहरादून, 30 अगस्त (हि.स.)। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस 31 अगस्त को पुलिस चौकी पहुंचकर दोषियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने रविवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर कांग्रेसजन सोमवार को सुबह 11.30 बजे धारा चौकी पहुंचेंगे। इस दौरान मामले में अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किया था। पार्टी ने इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय