home page

हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

 | 
हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी घोषित


हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी घोषित


हल्द्वानी , 23 जुलाई (हि.स.)। हल्द्वानी पंजाबी जन कल्याण समिति (पंजी.) की बैठक समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के विस्तार एवं समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कनिका वासुदेव को महिला विंग की अध्यक्ष और कनिष्क ढींगरा को युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नई कार्यकारिणी में प्रदीप कक्कड़ को कोऑर्डिनेटर, नरेंद्र भूटियानी, उमंग वासुदेव, राजकुमार आनंद एवं राजीव वाही को उपाध्यक्ष, हितेंद्र भसीन को संगठन मंत्री, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर को सचिव, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा एवं हनी को कार्यकारिणी सदस्य, सचिन साहनी, अंकुर मोंगा एवं सविता सदाना को उप सचिव, गुलशन अरोड़ा को सांस्कृतिक सचिव, शिखर आहूजा को मीडिया प्रभारी तथा लव बक्शी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में समिति के महामंत्री मुकेश ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा एवं कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान, आपसी भाईचारे को मजबूत करने, युवाओं को संगठित करने तथा पंजाबी संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

समिति ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे होटल जैस्मिन ग्रैंड (एसी हॉल), बरेली रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। समाज के लोगों से समारोह में उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता