home page

देहरादून में 21 उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

 | 
देहरादून में 21 उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले


देहरादून, 25 सितंबर (हि.स.)। देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 21 उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत कई थानों और चौकियों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। साथ ही एक पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त किया गया है। एसएसपी कार्यालय से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कैंट, जबकि ओमप्रकाश को कैंट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी थाने में तैनाती दी गई है।

राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को ऋषिकेश आईएसबीटी चौकी से पटेलनगर, प्रवीन पुंडीर को सहसपुर थाने से पटेलनगर और प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर भेजा गया है।

दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से ऋषिकेश आईएसबीटी चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा में तैनाती मिली है। सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर और जसपाल गुंसाई को एसआईएस शाखा से सहसपुर भेजा गया है।

मुकेश नेगी को बसंत विहार से ऋषिकेश, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश से त्रिवेणीघाट चौकी स्थानांतरित किया गया है। सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला थाने में भेजा गया है।

मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदम्बा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर व चन्द्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर थाने में तैनाती दी गई है। अपर उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर और अपर उप निरीक्षक मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेनटाउन भेजा गया है।

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण सभी अधिकारियों के नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थान पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसके अलावा 8 सितंबर को जारी उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के विकासनगर से कैंट किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

--

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय