खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की सुनी समस्याएं
खटीमा, 08 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को उधमसिंह नगर जिले के खटीमा पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी तथा तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा

