home page

कांग्रेस की सरकार लाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता: कुमारी सेलजा

 | 
कांग्रेस की सरकार लाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता: कुमारी सेलजा


देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान परिस्थितियों से परेशान है और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

गुरुनानक वेडिंग पॉइंट में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुमारी सेलजा शामिल हुईं। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका असर कार्यकर्ताओं के हितों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे अस्वस्थ होने के बावजूद पार्टी और देश की चिंता में सक्रिय रहती हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और सभी को मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी भूमिका बड़े भाई की तरह है और वे सभी की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि यदि कभी उनका व्यक्तिगत स्वार्थ पार्टी से ऊपर आया तो वे उसे त्याग देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ 2027 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने किया। कार्यक्रम में सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, करण माहरा, भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, ज्योति रौतेला,जिला अध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, ज़िला अध्यक्ष पछादून संजय किशोर सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल