home page

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान : महेंद्र भटृ

 | 
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान : महेंद्र भटृ


देहरादून, 22 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है।

महेंद्र भट्ट ने बुधवार काे एक जारी बयान में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने राजनीतिक मर्यादाओं को लांघते हुए निजी हमलों की राजनीति को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री पर की गई इस टिप्पणी को उन्होंने लोकतंत्र और जनता के जनादेश का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने इस तरह की भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने ‘मौत का सौदागर’ और ‘नीच’ जैसे पूर्व बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह पुराना राजनीतिक आचरण रहा है।

उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से इस बयान पर देश से माफी मांगने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि चुनावी पराजय की आशंका के चलते कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकार की बयानबाजी कर रहा है। भाजपा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां पार्टी या प्रधानमंत्री को उनके जनसेवा के संकल्प से विचलित नहीं कर सकतीं और जनता इसका जवाब चुनावों में देगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय