home page

सूर्यकांत धस्माना ने हटाए गए मतदाताओं का विधानसभा-वार ब्यौरा मांगा

 | 
सूर्यकांत धस्माना ने हटाए गए मतदाताओं का विधानसभा-वार ब्यौरा मांगा


देहरादून, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार को जारी अंतिम मतदाता सूची को लेकर निर्वाचन आयोग से प्री-एसआईआर और एसआईआर के दौरान हटाए गए मतदाताओं का विधानसभा-वार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि चुनाव आयोग को हटाए गए 13 लाख से अधिक मतदाताओं का विधानसभा-वार पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और फार्म-6 एवं फार्म-7 में कथित गड़बड़ियों के साथ आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकांश मतदाताओं के नाम ‘वोट चोरी’ के फार्मूले के तहत हटाए गए हैं।

सूर्यकांत धस्माना ने मांग की कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके मामलों की समीक्षा कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल किए जाएं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय