home page

मोदी सरकार के 12 वर्षों पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जताई नाराज़गी

 | 
मोदी सरकार के 12 वर्षों पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जताई नाराज़गी


हरिद्वार, 15 जून (हि.स.)। केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस ने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर सवाल उठाए। आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश पर कर्ज बढ़ा है और युवाओं का भविष्य लगातार संकट में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

आलोक शर्मा ने दावा किया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति भी विफल रही है। उन्होंने चीन, अमेरिका और रूस से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार की कूटनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को अपेक्षित अंतरराष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला।

राम मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक समरसता के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि देश को आर्थिक विकास और बेहतर नीतियों की आवश्यकता है।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, राजबीर चौहान, रवीश भटीजा, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, मोहन राणा, सार्थक ठाकुर, सागर बेनीवाल एवं विशाल प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला