home page

हरिद्वार पुलिस ने चलाया व्यापक सत्यापन अभियान

 | 
हरिद्वार पुलिस ने चलाया व्यापक सत्यापन अभियान


हरिद्वार, 22 फ़रवरी (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत संजय नगर, टिबड़ी और टिहरी विस्थापित कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों,मजदूरों,ठेली-फड़ संचालकों और होटल-ढाबों में कार्यरत लोगों का सघन सत्यापन किया गया।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मौके पर कुल 46 किरायेदारों, मजदूरों और घरेलू नौकरों का सत्यापन किया। इसके साथ ही बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर और बाहरी व्यक्तियों को रखने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कुल 6 मकान मालिकों के 60,000 रुपये के कोर्ट चालान किए गए।

पुलिस ने मकान मालिकों को अपने यहां रह रहे किरायेदारों और कर्मचारियों का 100% सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को भी कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला