home page

ऑपरेशन प्रहार : हरिद्वार में 258 के विरुद्ध कार्रवाई

 | 
ऑपरेशन प्रहार : हरिद्वार में 258 के विरुद्ध कार्रवाई


हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पांच दिन पूर्व शुरू हुए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 3 अप्रैल से ऑपरेशन प्रहार प्रारंभ हुआ था। ऑपरेशन के अंतर्गत बीते 5 दिनों में पुलिस ने जिले भर में 137 वांछित, इनामी तथा वारंटी गिरफ्तार किये हैं। शांति भंग करने वाले 258 गुंडा तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जनपद में बाहर से आकर रह रहे लोगों का बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सत्यापन न करने वाले 2230 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार पुलिस एक्ट के तहत 606 लोगों का चालान काटा गया है। बीते 5 दिनों मे 588 बार, पब व होटल चेक किए गए। अनियमितताएं पाए जाने पर 11 होटल मालिकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।जबकि अवैध रूप से संचालित 47 पब व होटल बंद कराए गए है।

हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला