home page

ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार

 | 
ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार


नैनीताल, 17 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार संतोष कुमार निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को वर्ष 2025 में दर्ज फौजदारी वाद के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपित पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 171, 174 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मामला दर्ज था। उसे मनु महारानी होटल के समीप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस उप निरीक्षक विजय कुमार और आरक्षी संजीत राणा की टीम शामिल रही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी