home page

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया शुरू

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 24 अक्टूबर (हि.स.)।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुय भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के दिशानिर्देशों और निर्धारित कार्यक्रमांनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा में की जा रही है, ताकि निर्वाचन उपकरणों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एफएलसी सुपरवाइजर ) पी आर चौहान ने बताया कि जनपद में उपलब्ध निर्वाचन उपकरणों के विवरण के अनुसार कुल 1,626 बैलेट यूनिट, 2,485 कंट्रोल यूनिट तथा 2,117 वीवीपैट हैं। प्रथम स्तरीय जांच के पहले दिन, 23 अक्टूबर 2026 को 102 बैलेट यूनिट में से 96 सही पाई गईं। इसी प्रकार 161 कंट्रोल यूनिट में से 48 तथा 115 वीवीपैट में से 95 जांच में सही पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। एफएलसी में 15 सुपरवाइजर एवं स्टाफ, 15 ईवीएम नोडल स्टाफ, 10 ईसीआईएल के इंजीनियर तथा 40 श्रमिक शामिल है।

इस दौरान एडीओ निर्वाचन एस एल शाह, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि रीना नेगी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि धीरज सिंह रावत तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सुरेंद्र रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह