home page

ऑपरेशन क्रैकडाउन : सघन सत्यापन अभियान में 90 पर कार्रवाई

 | 
ऑपरेशन क्रैकडाउन : सघन सत्यापन अभियान में 90 पर कार्रवाई


देहरादून, 17 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत कोतवाली कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जहां उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 16-17 मार्च को आजाद कॉलोनी, गोविंदगढ़, यमुना कॉलोनी, ईदगाह और बिंदाल क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में रह रहे कुल 780 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान मौके पर पहचान संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले 90 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जहां उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 4 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर 3,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय