home page

ऑनलाइन फ्रॉड के 1.07 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस

 | 
ऑनलाइन फ्रॉड के 1.07 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस


हरिद्वार, 04 अक्टूबर (हि.स.)। ऑनलाइन फ्रॉड में गंवाए गए 1 लाख 7 हजार रुपये मंगलौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित सुहैल को वापस मिल गए। रकम वापस मिलने पर सुहैल और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।

मंगलौर निवासी सुहैल ने कोतवाली मंगलौर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 1 लाख 7 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली मंगलौर में मुकदमा दर्ज किया।

इसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों और लेनदेन की जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों से संपर्क कर फ्रॉड की रकम को ट्रेस करने का प्रयास किया। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मुकदमे से संबंधित 1 लाख 7 हजार रुपये पीड़ित सुहैल को वापस दिला दिए गए।

अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर सुहैल ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के मामलों में तत्काल शिकायत करने और समय पर पुलिस से संपर्क करने की जरूरत भी सामने आती है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला