home page

एनटीपीसी ने 13 गांवों की महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण

 | 
एनटीपीसी ने 13 गांवों की महिलाओं के लिए शुरू किया सिलाई प्रशिक्षण


ज्योतिर्मठ, 03 अक्टूबर (हि.स.)। एनटीपीसी तपोवन की ओर से सीएसआर के तहत महिला कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के तहत ज्योतिर्मठ नगर और 13 गांवों की महिलाओं को चार माह का सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारोन्मुखी बनाकर उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाना है। प्रशिक्षण में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य उद्घाटन समारोह के साथ संबंधित गांवों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर चार माह के प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी।

मुख्य अतिथि प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी,पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह और प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता,अपर महाप्रबंधक सिविल शैलेंद्र पाण्डेय, निदेशक सीसी एमसी आरके गुप्ता और ग्राम प्रधान यशोदा पंत, मोहन लाल बजवाल, विक्रम सिंह, मिथिलेश फर्स्वाण,बीना देवी,रोशनी देवी और विनीता देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण