home page

पेंशनरों ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 02 जुलाई (हि.स.)। गढ़वाल सेवानिवृत कर्मचारी संगठन की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने व एकजुटता पर जोर दिया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पेंशनरों की समस्याओं को हल करना अपनी प्राथमिकता बताया।

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ भवन में संगठन के संरक्षक सरदार सिंह रावत द्वारा संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, महासचिव पद पर जसपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर केदार सिंह गुंसाई, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीधर पंवार, संगठन मंत्री पद पर दिनेश सिंह रावत व उप मंत्री के पद पर धनीराम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में केशर सिंह असवाल, विनोद प्रसाद जोशी, रेवत शाह, बालम सिंह पंवार, जगमोहन सिंह नेगी को कार्यकारिणी सदस्यो, लेखा परीक्षक पुष्कर सिंह रावत व प्रचार मंत्री जितेंद्र प्रसाद थपलियाल, संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, सलाहकार बिक्रम सिह राणा सलाहकार को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह रावत, मंगल सिंह रौथाण, सोहन सिंह असवाल, चंडी प्रसाद नैथानी, जवाहर सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, हरीश चंद्र आर्य, दिगंबर सिंह रावत, सोबन सिंह पंवार, रेवत शाह, अनिरुद्ध सिंह नेगी, दुर्गा प्रसाद घिल्डियाल, नरेश चंद्र नौडियाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह