home page

पहाड़ी और पुरानी टिहरी की थीम पर आकर्षक नजर आएगा नई टिहरी

 | 
पहाड़ी और पुरानी टिहरी की थीम पर आकर्षक नजर आएगा नई टिहरी


नई टिहरी, 16 सितंबर (हि.स.)। नई टिहरी का मुख्य बाजार और आसपास के भवनों को फसाड सौंदर्यीकरण कार्य से जगमग कर सुंदर बनाया जाएगा। शहर के स्वरूप को आकर्षक बनाने के लिए जिला विकास प्राधिकरण की ओर से यह योजना तैयार की गई है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने प्रस्तावित कार्यों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

बुधवार को वीसी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम नितिका ने फसाड सौंदर्यीकरण के तहत शहर के प्रमुख बाजार और मार्गों पर स्थित भवनों के बाहरी हिस्से को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। इसके अंतर्गत माल रोड का सौंदर्यीकरण, दुकानों के पथ निर्माण व सौंदर्यीकरण, दो हाइटेक शौचालयों, भवनों के फ्रंट की पेंटिंग, एक समान कलर थीम, आकर्षक डिजाइन और एक समान रेलिंग, साइन बोर्ड, लाइटिंग सहित अन्य सजावटी कार्य किए जाएंगे।

डीएम ने कि सौंदर्यीकरण की थीम में पहाड़ी परिवेश, स्थानीय संस्कृति एवं पुरानी टिहरी की यादों को दर्शाने वाली वॉल पेंटिंग को शामिल किया जाए। जिससे शहर को उसकी विशिष्ट पहचान के अनुरूप आकर्षक बनाया जा सके। विद्युत तारों और पोल को व्यवस्थित करने, तारों को भूमिगत करने के लिए यूपीसीएल से पत्राचार करने के निर्देश दिए। सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए संबंधित क्षेत्रों का साइट विजिट कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने सहित अधिकांश कार्यों को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

कहा कि फसाड कार्य के दौरान यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है, तो एसडीएम और पालिका उसे हटाएं। सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ नई टिहरी की भौगोलिक, पहाड़ी एवं सांस्कृतिक पहचान का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि बौराड़ी बाजार का एडीबी परियोजना में सौंदर्यीकरण किया है। अब नई टिहरी को भी आकर्षक बनाने की योजना है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी