home page

डीपीएस रानीपुर के छात्र अर्णव बिष्ट का राष्ट्रीय बैडमिंटन चौंपियनशिप के लिए चयन

 | 
डीपीएस रानीपुर के छात्र अर्णव बिष्ट का राष्ट्रीय बैडमिंटन चौंपियनशिप के लिए चयन


हरिद्वार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के कक्षा चार के प्रतिभाशाली छात्र अर्णव बिष्ट ने हरिद्वार में खेले गए योनेक्स-सनराइज 5वीं मिनी स्टेट बैडमिंटन चौंपियनशिप में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उनका चयन उत्तराखंड राज्य की ओर से योनेक्स-सनराइज 5वीं मिनी नेशनल बैडमिंटन चौंपियनशिप (अंडर-11) के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।

अर्णव के इस चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने अर्णव को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला