home page

भाजपा 300 स्थानों पर करेगी ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन

 | 
भाजपा 300 स्थानों पर करेगी ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन


देहरादून, 21 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य मंचन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी। पार्टी की ओर से 21 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में करीब 250 से 300 स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक शोभाराम प्रजापति और सह संयोजक मुलायम सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में स्कूल-कॉलेजों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

रावत ने बताया कि नाट्य प्रस्तुतियों में मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, सुशासन और अंत्योदय से जुड़े प्रसंगों को केंद्र में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से लोगों को अवगत कराना है। प्रस्तुतियों को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय