home page

‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर मंथन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर

 | 
‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर मंथन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर




देहरादून, 25 मार्च (हि.स.)। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से बुधवार को 'मेरी योजना' पुस्तकों के संबंध में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि 'मेरी योजना' श्रृंखला के अंतर्गत तीन पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है, जिनमें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का सरल एवं सहज भाषा में विवरण प्रस्तुत किया गया है। पुस्तकों में योजनाओं के नाम, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन के बाद की कार्यवाही को समझाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि आम नागरिक आसानी से इनका लाभ उठा सकें।

विभाग की ओर से इन पुस्तकों की प्रतियां राज्य के सभी जनपदों और विकासखण्डों में वितरित की गई हैं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों, विभागाध्यक्षों, राजकीय पुस्तकालयों और जिला स्तरीय कार्यालयों तक इन्हें उपलब्ध कराया गया है। जिससे योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंच सके। वक्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

परिचर्चा में सचिव दीपक कुमार,सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी,संपादक अनूप अनूप वाजपेयी, उप महानिरीक्षक, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, साक्षी सिंह, प्रमुख, क्षेत्रीय समाचार एकांश, अनिल कुमार भारती, दून विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं डीन डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ममगा शामिल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अपर सचिव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय