home page

ईंट से वार कर युवक की हत्या, आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार

 | 
ईंट से वार कर युवक की हत्या, आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार


हरिद्वार, 27 अप्रैल (हि.स.)। शहर कोतवाली क्षेत्र के निर्मला छावनी में आपसी विवाद के दौरान हुए झगड़े ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरइरादतन हत्या के आरोपित को घटना के 24 घंटे के भीतर सोमवार को रफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को निर्मला छावनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली नगर हरिद्वार में दर्ज शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई दीपक सक्सेना का पड़ोसी सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित ने गुस्से में आकर ईंट से दीपक पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को तत्काल उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सक्रियता पूर्वक दबिश देते हुए सोमवार को आरोपित को हिलवाई पास रोड स्थित जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झगड़े के दौरान मृतक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास पड़ी ईंट उठाकर वार कर दिया। घटना के बाद जब उसे दीपक की मौत की जानकारी मिली, तो वह डर के कारण जंगल में छिप गया था।

पुलिस ने आरोपी सौरभ कौरी उम्र 25 वर्ष, पुत्र रामदास कौरी, निवासी निर्मला छावनी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला