home page

हल्द्वानी-मुक्तेश्वर रोडवेज बस सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

 | 
हल्द्वानी-मुक्तेश्वर रोडवेज बस सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी


हल्द्वानी, 19 अप्रैल (हि.स.)। हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू कर दी गई। सांसद अजय भट्ट ने भवाली डिपो से बस को रवाना किया।

यह बस दोपहर 1:30 बजे भवाली होते हुए मुक्तेश्वर के लिए संचालित होगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मंडलीय महाप्रबंधक पूजा जोशी, सहायक महाप्रबंधक संजय पांडे, मनोज दुर्गापाल, गणेश पंत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता