home page

एक माह से लापता मेरठ की किशोरी कलियर से बरामद

 | 
एक माह से लापता मेरठ की किशोरी कलियर से बरामद


हरिद्वार, 22 अक्टूबर (हि.स.)। हरिद्वार पुलिस ने होटल-ढाबों की जांच के दौरान करीब एक माह से लापता मेरठ निवासी किशोरी को कलियर से बरामद कर गुरुवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार,15 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान टीम को कलियर के रैन बसेरा क्षेत्र में एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। पूछताछ के दौरान वह बोलने में असमर्थ थी और संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस उसे संरक्षण में लेकर थाने लाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

किशोरी की पहचान के लिए पुलिस ने प्रचार-प्रसार किया। 21 अक्टूबर को उसके परिजन थाने पहुंचे और उसकी पहचान की। इसके बाद 22 अक्टूबर को जिला बाल कल्याण समिति की मदद से किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, महिला कांस्टेबल सरिता राणा और हेड कांस्टेबल जयप्रकाश शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला