home page

कांवड़ मेला : हर की पौड़ी पर व्यापारियों के साथ पुलिस की समन्वय बैठक

 | 
कांवड़ मेला : हर की पौड़ी पर व्यापारियों के साथ पुलिस की समन्वय बैठक


हरिद्वार, 28 जुलाई (हि.स.)। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपर जोनल अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद की अध्यक्षता में हर की पौड़ी चौकी परिसर में व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जोन प्रथम के जोनल अधिकारी, सहायक जोनल अधिकारी, सेक्टर प्रभारी तथा हर की पौड़ी चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कांवड़ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, व्यापारिक गतिविधियों के सुचारु संचालन तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद ने व्यापारियों से अपील की कि मेले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में मौजूद व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कांवड़ मेला-2026 को सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला