home page

हरिद्वार में औषधीय खेती को बढ़ावा, किसानों को मिल रहे निःशुल्क पौध और बीज

 | 
हरिद्वार में औषधीय खेती को बढ़ावा, किसानों को मिल रहे निःशुल्क पौध और बीज


हरिद्वार, 27 अगस्त (हि.स.)। जनपद में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एचआरडीआई की हरिद्वार इकाई किसानों को निःशुल्क पौध, बीज और वैज्ञानिक तकनीक उपलब्ध करा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिला समन्वयक डॉ. अरविंद भंडारी ने बताया कि अब तक चंदन की सफेद प्रजाति के 750 पौधे 1.5 हेक्टेयर में 50 किसानों को लगवाए गए। 1500 सहजन पौधे 81 किसानों को देकर 3 हेक्टेयर, 500 आंवला पौधे 51 किसानों को तथा 2.5 हेक्टेयर के लिए 59 किसानों को तुलसी के बीज वितरित किए गए। 3 नाली तक भूमि पर निःशुल्क पौध और बीज दिए जा रहे हैं और किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि धर्मनगरी में चंदन की खेती आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकती है, हरकी पैड़ी और चारधाम यात्रियों से बड़ा बाजार मिलेगा।

निदेशक एचआरडीआई अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि दो मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। आने वाले समय में चंदन, सहजन, शतावर, सर्पगंधा, तुलसी और आंवला का क्षेत्रफल बढ़ाने को व्यापक अभियान चलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला