home page

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रमाण पत्रों के छह मामले

 | 
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में फर्जी प्रमाण पत्रों के छह मामले


हल्द्वानी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिलों के दौरान फर्जी प्रमाण पत्रों के छह मामले सामने आए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इनमें एक छात्र ने प्रवेश नहीं लिया था, जबकि अन्य मामलों में दाखिले से संबंधित प्रकरण हैं।

डॉ. आर्य के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश से जुड़े ये मामले पिछले करीब 15 दिनों में सामने आए। जांच में संबंधित छात्रों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के दौरान छात्रों के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे जाते हैं। प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता