home page

कैनाल रोड पाथवे व सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

 | 
कैनाल रोड पाथवे व सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर


देहरादून, 24 मार्च (हि.स.)। महापौर सौरभ थपलियाल ने कैनाल रोड पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पाथवे इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर विशेष जोर दिया।

महापौर ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को फुटपाथ से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा। साथ ही यह कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे आमजन को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय