home page

टिहरी निवासी मनोज नेगी बने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी, क्षेत्र में खुशी

 | 
टिहरी निवासी मनोज नेगी बने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी, क्षेत्र में खुशी


नई टिहरी, 17 सितंबर (हि.स.)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाखचौरा के व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी नियुक्त हुए हैं। उनकी उपलब्धि पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

नई टिहरी निवासी व्यायाम शिक्षक नेगी ने कबड्डी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। नेगी आगामी 21 से 30 अक्तूबर तक गुजरात में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता (कॉमनवेल्थ) में निर्णायक के रूप में शामिल होंगे। नेगी वर्तमान में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन और जिला कबड्डी एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव भी हैं।

उन्होंने 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी तकनीकी अधिकारी के रूप में प्रतिभाग किया। नेगी के सफलता पर ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल रावत, दुर्गा रावत, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरत राम बलूनी, विजेंद्र नेगी, दिनेश रावत, अनिल अनिल, नरेश मोहन भट्ट, सुदामा गंगवाल, राजेंद्र डोभाल, सतीश बलूनी, अंकित नेगी,अनिल बिजल्वाण, राजेंद्र चौहान, राखी राणा, अनामिका डंगवाल, ममता कुमाईं, रश्मि डोभाल सहित राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष दिलवर रावत, मंत्री डॉ. बुद्ध प्रसाद भट्ट, सुशील तिवारी, जयप्रकाश डबराल, मनोज असवाल, अनूप भट्ट ने खुशी जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी