home page

उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते को हरिद्वार में किया गया पोस्ट लांच

 | 
उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते को हरिद्वार में किया गया पोस्ट लांच


हरिद्वार, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते को आज हरिद्वार में पोस्ट लांच किया गया । फ़िल्म के प्रोड्यूसर सैम पटेल एवं कलाकारों ने हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस एवं मनोरंजन से भरी फिल्म से जुड़ी कहानी से पत्रकारों को रूबरू कराया।

प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैम पटेल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म बेहद मनोरंजन से भरी हुई है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्म की शूटिंग की गई है। स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में मौका दिया गया है। 1 मई को देशभर में फिल्म रिलीज होने जा रही है। फ़िल्म का पोस्ट लॉन्च आज धर्मनगरी में हुआ है। सैम पटेल ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म नीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा पंख होते तो उड़ जाती के कलाकारों ने फिल्म में बेहतरीन अदाकारी की है। जिसमें मुख्य रूप से विपिन, जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल, उपासना, सुदेश बेरी शाहबाह खान जैसे कलाकार है।

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जग्दमनि ने सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सरकार द्वारा अन्य सुविधाओं के साथ सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। जिससे फिल्म जगत के लोग उत्तराखंड में लगातार शूटिंग के लिए आ रहे हैं। लाइन प्रोड्यूसर पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते फिल्म लोगों को अवश्य पसंद आएगी।

राज्य के मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तराखंड राज्य फिल्म उद्योग के लिए नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। फिल्म का म्यूजिक रेड रिबन के बैनर तले रिलीज हुआ है। फिल्म के गाने बिजली हूं मैं और नजरों ने तेरी मुझसे पहले ही चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्म कलाकार जसप्रीत कौर, अरमान ताहिल एवं विपिन आदि ने बताया कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन है।

युवा कलाकारों को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिला है। जिससे निश्चित रूप से उत्तराखंड अभिनेताओं को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला