फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार,
हरिद्वार, 10 नवंबर (हि.स.)। फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को झबरेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपित विकल उर्फ काली पुत्र लोकेश, निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, कोतवाली झबरेड़ा, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

