home page

रोड सेफ्टी क्लब का शुभारंभ, डॉ. निशंक बोले, सकारात्मक सोच से आता है बड़ा बदलाव

 | 
रोड सेफ्टी क्लब का शुभारंभ, डॉ. निशंक बोले, सकारात्मक सोच से आता है बड़ा बदलाव


हरिद्वार, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जागरुकता समिति ने विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सकारात्मक सोच समाज में बड़े बदलाव की शक्ति रखती है। उन्होंने कहा कि देश और समाज में रहते हुए प्रत्येक नागरिक अनेक सामाजिक एवं कानूनी नियमों से जुड़ा होता है और उनका पालन जागरूकता तथा सोच पर निर्भर करता है। डॉ.निशंक मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सड़क सुरक्षा को वर्तमान समय का अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताते हुए लोगों से यातायात नियमों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब का भी शुभारंभ किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन के हर चरण में कानूनी प्रावधानों की जानकारी आवश्यक है। कानूनों की जानकारी के अभाव में व्यक्ति कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करता है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री एवं श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान तथा राज्य मंत्री सुनील सैनी ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ट्रैफिक एवं ट्रांसपोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी, समाजसेवी डॉ. करुणा शर्मा, चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक, हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा पटेल, योगी रजनीश, शिक्षाविद् डॉ. विजयेन्द्र पालीवाल तथा करण मल्होत्रा सहित कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंकज मिगलानी, रवि ढींगरा, मुरारी लाल वाधवा, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशु चौधरी, विनीत चौहान, अनिल कुमार, शुभम, सिद्धार्थ प्रधान, अर्चना शर्मा, डॉ. अर्पिता सक्सेना, दीपक पंवार, भाजपा अध्यक्ष आशुतोष, डॉ. अरुण चुग, कमल अरोड़ा, डॉ. प्रिया आहूजा, पावरलिफ्टर संगीता राणा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला