home page

लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं को किया सम्मानित

 | 
लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं को किया सम्मानित


हल्द्वानी, 21 जुलाई (हि.स.) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा,नैनीताल की ओर से मंगलवार को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 'लखपति दीदी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती ने की। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल रहे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं स्वयं सहायता समूहों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

सम्मेलन में जनजागृति, उमंग,नवदुर्गा, श्यामा, नव चेतना, स्वर्णिमा, महिला एवं पिछड़े, मां शक्ति, युक्ति और पूर्णिमा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी नवीन भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, रेनू अधिकारी, कौस्तुभ नंद जोशी, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम की प्रदेश सहसंयोजक विजयालक्ष्मी, प्रदेश सहसंयोजक भूमिका गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, जिला महामंत्री राशि जैन, गुंजन सडाना, बसंती महरा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता