कच्छ सड़क हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों और परिजनों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
| Nov 23, 2026, 12:36 IST
देहरादून, 23 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के कच्छ में सड़क दुर्घटना में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों और उनके परिजनों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर जारी पोस्ट में इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि हादसे की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है और इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा उत्तराखंड प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुजरात के कच्छ में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में उत्तराखंड के 7 लोगों की मौत हो गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

