home page

गंगोत्री हाईवे पर गंगा में गिरने से बचा कांवड़ियों का पिकअप वाहन, सभी सुरक्षित

 | 
गंगोत्री हाईवे पर गंगा में गिरने से बचा कांवड़ियों का पिकअप वाहन, सभी सुरक्षित


उत्तरकाशी, 08 अगस्त (हि.स.)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के पास शनिवार सुबह कांवड़ियों का पिकअप वाहन गंगा नदी में गिरने से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों, पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित निकाल लिया। वाहन में सवार सभी कांवड़ियों के सुरक्षित होने की सूचना है।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कांवड़ियों का वाहन गंगोत्री की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सभी कांवड़िए सुरक्षित हैं।

विधायक ने कांवड़ियों और यात्रियों से अपील की कि गंगोत्री रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल