home page

कलियर से छड़ी मुबारक लेकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ जायरीनों का जत्था

 | 
कलियर से छड़ी मुबारक लेकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ जायरीनों का जत्था


हरिद्वार, 17 नवंबर (हि.स.) हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए मंगलवार को कलियर से छड़ी मुबारक लेकर जायरीनों का जत्था पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। करीब 24 दिन की पैदल यात्रा के बाद जत्था 6 दिसंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगा।

परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह बाबा गरीब शाह की छड़ी मुबारक लेकर जायरीन अजमेर के लिए रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान जत्थे का रुड़की नगर निगम चौक के समीप स्वागत किया गया।

रुड़की पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से जायरीनों का जोरदार स्वागत किया और उनकी सुखद यात्रा की कामना की। इस दौरान जत्थे में शामिल मुदस्सिर बाबा का विशेष रूप से स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में राजेंद्र चौहान, अजीत चौहान, अमित चौहान, राहुल चौहान, सुशील, तकमुल्ला जी, आमिर खान, राजू शर्मा, इरफान, शकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जायरीनों ने बताया कि यह पैदल यात्रा आस्था और भाईचारे का प्रतीक है। रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला