home page

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पंचम दल के 49 यात्री मेडिकल जांच में फिट

 | 
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पंचम दल के 49 यात्री मेडिकल जांच में फिट


पिथौरागढ़, 23 जुलाई (हि.स.)। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के पंचम दल के 49 यात्री चिकित्सकीय परीक्षण में पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं। वहीं, एक यात्री भीम सिंह यादव को स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट घोषित किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को जिला प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

जिला प्रशासन के अनुसार यात्रा दल के सभी यात्रियों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें 49 यात्रियों को यात्रा के लिए मेडिकली फिट पाया गया। स्वास्थ्य जांच में एक यात्री के अनफिट पाए जाने के बाद उन्हें यात्रा दल से अलग रखा गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नियमित जांच और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय