home page

हल्द्वानी के जीवन, महिलाओं को बना रहे स्वाबलंबी

 | 
हल्द्वानी के जीवन, महिलाओं को बना रहे स्वाबलंबी


हल्द्वानी, 05 जून (हि.स.)। बगेट कला के महारथी जीवन जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 122वें एपिसोड में उनके कार्यों का उल्लेख किया था। इन दिनों वे क्षेत्र की 11 महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण देकर बगेट कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। रोज़ाना करीब तीन घंटे की ट्रेनिंग के साथ वे महिलाओं के आने-जाने का खर्च भी उठाते हैं।

नंदपुर कटघरिया, हिम्मतपुर मल्ला, उंचापुल, हैडाखान मंदिर, फतेहपुर और रोहिणी से आने वाली महिलाएं बताती हैं कि गिरी हुई लकड़ी से कलाकृतियां बनाकर वे स्वरोजगार की दिशा में बढ़ रही हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही हैं। वर्तमान में वे फिनिशिंग सीख रही हैं।

जीवन जोशी का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और बगेट कला का विस्तार करना है। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि से सहयोग न मिलने के कारण वे गर्मी में भी अधूरे निर्माण स्थल पर प्रशिक्षण देने को मजबूर हैं।

वहीं कालाढूंगी क्षेत्र के चुनावों पर जोशी का कहना है कि वे किसी नेता के विरोधी नहीं हैं, लेकिन यदि गुंजन तिवारी जैसे युवा जनप्रतिनिधि चुनकर आते हैं तो यह क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। महिलाओं ने ट्रेनिंग सेंटर की आवश्यकता जताई है, क्योंकि टीन की छत के नीचे गर्मी और बारिश से तैयार सामग्री खराब होने का खतरा रहता है।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी