home page

पौड़ी में 11 छात्र-छात्राओं को दिए टैब

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 05 जुलाई (हि.स.)। ईसा फाउन्डेशन द्वारा एक समारोह में 11 छात्र छात्राओं को टैब वितरित किए गए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने ईसा फाउन्डेशन द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज के लिये स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा भविष्य निर्माण के आधार हैं। कार्यक्र में ईसा फाउंडेशन के संस्थापक इंद्रजीत सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा बिना भेदभाव किए सभी के लिये एक जैसी या समावेशी है इसलिये यह सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि केवल मेहनत के बल पर ही शिक्षा में आगे बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ईसा फाउन्डेशन अपने समाज में जागरूपता लाने के लिये अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी बच्चों से उन्हें आवंटित टैब का बेहतरीन उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि उनके द्वारा आज की जा रही मेहनत का प्रतिफल भविष्य में उन्हें आवश्य मिलेगा। फाउन्डेशन के निदेशक (शिक्षा) भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा अब तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रो में 500 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को टैब बितरित किए गए है।

इस मौके पर फाउंडेशन के जरिए बीते मार्च महीने में टैब प्राप्त करने वाले तीन छात्र - छात्राओं संजना रावत, करन रावत और अनमोल नेगी ने अब तक ऑन लाइन शिक्षण के अपने अनुभव साझा किये और टैब प्राप्त करने वाले बच्चों को इनका उपयोग कैसे करें इसकी जानकारी दी। इस मौके पर प्रिया, वैष्णवी, किन्जल, अनुज कुमार, तानिया रावत, मनीषा, महक, प्रियंक सिंह रावत, हिमांशु बिष्ट, गौरंग भट्ट, प्रियांशु भंडारी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह