home page

एनएसए अजीत डोभाल होंगे आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, 2701 छात्रों को मिलेगी डिग्री

 | 
एनएसए अजीत डोभाल होंगे आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, 2701 छात्रों को मिलेगी डिग्री


हरिद्वार, 18 सितंबर (हि.स.)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 और 20 सितंबर को आयोजित होगा। पहले दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मुख्य अतिथि होंगे और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आईआईटी के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि इस वर्ष कुल 2701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी दूसरे दिन 20 सितंबर को पीजी, पीएचडी छात्रों का दीक्षांत होगा, जिसमें हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि और ऑयलमैक्स एनर्जी के एमडी डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व सॉलिसिटर जनरल और आईआईटी रुड़की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश साल्वे करेंगे। निदेशक प्रो. पंत ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, नवाचार और राष्ट्र सेवा की भावना का उत्सव है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला