home page

कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों पर मंथन, आईजी ने उद्योग प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

 | 
कांवड़ और कुंभ मेले की तैयारियों पर मंथन, आईजी ने उद्योग प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव


हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)। आगामी कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला एवं वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा के दौरान यातायात संचालन और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) राजीव स्वरुप की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आईजी राजीव स्वरुप ने चारधाम यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली यातायात चुनौतियों तथा आगामी कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों से यातायात प्रबंधन एवं व्यवस्थापन के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही योजना में सभी पक्षों के हितों और आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, औद्योगिक गतिविधियों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों के आधार पर समन्वित एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला