home page

एस.एम.जे.एन. कॉलेज में हिंदी सप्ताह के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

 | 
एस.एम.जे.एन. कॉलेज में हिंदी सप्ताह के तहत कविता पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां


हरिद्वार, 12 सितंबर (हि.स.)। एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में 9 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं हिंदी सप्ताह के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल, हिंदी विभाग एवं मानक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर श्री महंत डॉ. रवीन्द्र पुरी महाराज ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कविता हृदय के गहरे भावों को अभिव्यक्त करने का सबसे सुगम और सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता में अपराजिता (एम.ए. हिंदी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संध्या (बी.ए.) द्वितीय तथा सोनाक्षी और लक्ष्मी सक्सेना (बी.कॉम.) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में आयुषि, आस्था भगत, खुशी शर्मा, कशिश शुक्ला, सलोनी, प्रीति, दीपिका जोशी, रिया, दीपा एवं देव सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।

निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रिचा मनोचा, सुश्री दीपिका आनंद एवं श्रीमती कविता छाबड़ा शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन हिंदी विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा एवं डॉ. रेनू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही, प्रो. जे.सी. आर्य, डॉ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला