home page

आउटसोर्सिंग बंद करने के साथ पुरानी पेंशन हाे बहाल

 | 
आउटसोर्सिंग बंद करने के साथ पुरानी पेंशन हाे बहाल


हरिद्वार, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की हरिद्वार क्षेत्र की बैठक बुधवार को रवि थापा के संयोजन में यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत शामिल हुए।

बैठक में रेलवे में ठेके पर कर्मचारियों की भर्ती बंद करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई गई। इस मुद्दे पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)ने भी उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन का समर्थन किया। राकेश राजपूत ने कहा कि इंटक कॉफी समय से ठेकेदार कर्मचारियों के बजाय रेलवे में स्थाई भर्ती करने की मांग कर रही है। इसके साथ ही इंटक पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में है।

उन्होंने कहा रेलवे कर्मचारियों की मांग में इंटक व कांग्रेस उनके साथ है। बैठक में आकाश कुमार सहायक मंडल मंत्री, मशरूफ खान सहायक शाखा सचिव, अनिल कुमार गुप्ता, पंकज निगम, जय प्रकाश, नरेश कुमार, आकांक्षा बोरई, शिवकेश मीना, आलोक कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप, मनीष, गौरव राठौर, मोनू और रवि राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला