हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन कार्यक्रम
हरिद्वार, 02 मार्च (हि.स.)। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम एवं पचरंगी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे कवियों सीमा वैष्णव डोबल, जितेंद्र प्रीतम, गुड्डू शादीशुदा, विजय चौबे व मंजू शाक्य ने हास्य,व्यंग, शृंगार, विव भक्ति रस से सराबोर रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसटी ज्वांइट कमिश्नर संजीव सोलंकी, डिप्टी कमिश्नर विनोद आर्य, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा व समाजसेवी दाऊदयाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलजुलकर त्यौहार मनाएं। होली पर्व है सभी गिले शिकवे भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है। नगर विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि होली के रंग सभी को उल्लास से भर देते हैं।
इस अवसर पर फूड सेफ्टी आयुक्त आरएस रावत, दिलीप जैन, आशीष भार्गव, राकेश शर्मा, उज्ज्वल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, रजनीकांत शुक्ला, रुपेश गोयल, अतुल गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

