home page

श्री हनुमंत आस्था धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

 | 
श्री हनुमंत आस्था धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती


हरिद्वार, 02 अप्रैल (हि.स.)। श्री हनुमंत आस्था धाम में हनुमान जयंती महोत्सव संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं के सानिध्य में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानन्द महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और भगवान हनुमान की आरती कर विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महावीर बजरंग बली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। हनुमान जयंती के अवसर पर युवा वर्ग भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक भगवान हनुमान के आदर्शों को आत्मसात कर मानव कल्याण और देश सेवा में योगदान करने का संकल्प लें। विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल ने भी सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित सैनी ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हनुमंत आस्था धाम धर्म के साथ सेवा का भी प्रमुख केंद्र है। संत महापुरूषों के आशीर्वाद से मंदिर की सेवा परंपरा का और विस्तार किया जाएगा।

इस अवसर पर डा.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, कुशल श्रीवास्वत, मनीषा सुरी, संदीप रोड़, दीपक पवार, अमित वालिया, गौरव वालिया, पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला