हैदराबाद में उत्तराखंड के राज्यपाल ने तेलंगाना के राज्यपाल से की भेंट
| Apr 29, 2026, 18:26 IST
हैदराबाद, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बुधवार को लोक भवन, हैदराबाद में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यपालों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर भी चर्चा भी हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

