home page

एमआरएफ सेंटर शुरू, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा

 | 
एमआरएफ सेंटर शुरू, कचरा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा


हल्द्वानी, 22 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम हल्द्वानी ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए गौला पार क्षेत्र में स्थापित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का संचालन शुरू कर दिया है।

सेंटर का उद्घाटन महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्वच्छता स्तर में सुधार लाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) सुनिश्चित किया जाएगा। इससे लैंडफिल साइट पर निर्भरता कम होगी और कचरे के प्रभावी प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता