home page

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

 | 
गांधी-शास्त्री जयंती पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम


हरिद्वार, 29 सितंबर (हि.स.)। 2 अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

सुबह 8 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण और दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण होगा।

स्कूल-कॉलेजों में गांधी जी के विचारों पर व्याख्यान, वाद-विवाद और गोष्ठियां होंगी।

कार्यक्रमों में सामाजिक समता, राष्ट्रीय एकता, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, प्रौढ़ शिक्षा और कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर रहेगा।

स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की भूमिका, नमक सत्याग्रह, स्वदेशी आंदोलन और उत्तराखंड में उनके प्रभाव पर भी चर्चा होगी।

साथ ही सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भाव और खादी-ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला