home page

वन विभाग की टीम ने देवदार के 28 नग किये जब्त, वाहन सीज, चालक फरार

 | 
वन विभाग की टीम ने देवदार के 28 नग किये जब्त, वाहन सीज, चालक फरार


उत्तरकाशी, 26 फ़रवरी (हि.स.)। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से देवदार के 28 नग लेकर जा रहे वाहन को जब्त कर दी है। वाहन चालक फरार हो गया ।

उक्त जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट रविंद्र पुंडीर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 5:30 बजे वन विभाग के गश्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन , वाहन संख्या यू के 07 सीडी 3806 को बगासु पॉन्टी मोटरमार्ग पर मुंगरा पुल निकट चेकिंग के लिए निकट रोका तो वाहन चालक वाहन को न रोक कर मौके से वाहन को लेकर पुरोला की तरफ भाग गया, वन विभाग के टीम द्वारा वाहन की पीछा करने पर वाहन चालक वाहन को थल्ली मोटर मार्ग पर वाहन खड़ी कर फरार हो गया। वन विभाग की टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में रेत के नीचे छिपा विभिन्न नाप के देवदार के 28 कड़ियां मिली।

वन क्षेत्र अधिकारी शेखर सिंह राणा ने बताया कि अभियुक्त वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में वन अपराध दर्ज किया गया है तथा वाहन को प्रकाष्ठ सहित विभागीय कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

वन विभाग की टीम मे वन बीट अधिकारी आशिष शाह,अजीत चौहान, मंगल सिंह , संजय , वाहन चालक राजवीर, प्रताप,आदि मौजूद थे ।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल